Russia-Ukraine War: पोलैंड से सटी सीमा पर रूस ने दागी 30 से ज्यादा मिसाइलें, 35 लोगों की मौत
ल्वीवः रूस ने यूक्रेन () की पोलैंड से सटी पश्चिमी सीमा पर एक आर्मी ट्रेनिंग अड्डे पर मिसाइल हमला () किया है। इस हमले में 35 लोगों की मौत की खबर है। यूक्रेन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नाटो के सदस्य पोलैंड से लगे सीमा मार्ग से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर मौजूद इस विशाल सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र पर 30 से ज्यादा मिसाइल दागी गईं। इस जगह का उपयोग यूक्रेन के सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता रहा है। नाटो के सदस्य पोलैंड से लगे सीमा मार्ग से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित इस विशाल सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र पर 30 से ज्यादा मिसाइल दागी गयीं। इसका उपयोग यूक्रेन के सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता रहा है। प्रशिक्षक अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों के होते हैं। पोलैंड यूक्रेन के लिए पश्चिमी सैन्य सहायता का पारगमन मार्ग है। यह हमला विदेशी हथियारों की खेप को निशाना बनाने की रूस की धमकी के बाद किया गया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रूस के दो हफ्ते से भी अधिक समय के हमले में कम से कम 596 आम नागरिक मारे गए हैं। वैसे इस वैश्विक निकाय के अनुसार सही आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। ल्वीव के गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि रविवार को दागी गयीं ज्यादातर मिसाइल ‘मार गिरा दी गयी हैं क्योंकि वायु रक्षा प्रणाली ने काम किया।’’ उन्होंने कहा कि इस हमले में 35 लोग मारे गये और 134 घायल हुए।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/XOweuai
Russia-Ukraine War: पोलैंड से सटी सीमा पर रूस ने दागी 30 से ज्यादा मिसाइलें, 35 लोगों की मौत
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
March 13, 2022
Rating:
No comments: