Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

random

आसमान पर 16 करोड़ साल पहले राज करते थे ड्रैगन, 30 फीट लंबे पखों से भरते थे उड़ान, मिले 'सबूत'

चिली साउथ अमेरिका के वैज्ञानिकों को खुदाई में एक उड़ने वाले ड्रैगन (Flying Dragon) का जीवाश्म मिला है। यह अपनी तरह का पहला जीवाश्म है जो साउथ हेमिस्फीयर में खोजा गया है। चिली के अटाकामा रेगिस्तान में खोजा गया पंखों वाला जीव दरअसल एक शुरुआती पेटरोसौर है। अनुमान है कि यह ड्रैगन करीब 160 मिलियन साल पहले धरती पर मौजूद था। इसकी लंबी नुकीली पूंछ, पंख और नुकीले उभरे हुए दांत थे। जानवरों ने किया पलायनइससे पहले इसके अवशेष उत्तरी अमेरिका में पाए गए थे, जिनकी खोज Atacama Desert Museum of Natural History and Culture के निदेशक Osvaldo Rojas ने की थी। यह खोज उत्तर और दक्षिण अमेरिका के बीच प्रजातियों के पलायन की ओर इशारा करती है। माना जाता है कि इसका संबंध गोंडवाना नामक एक सुपरकॉन्टिनेंट से है। बड़े पैमाने पर फैले थे ड्रैगनजांच का नेतृत्व करने वाले चिली यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक झोनटन अलारकोन ने रॉयटर्स को बताया कि इससे पता चलता है कि इस समूह के जानवरों का प्रसार अब तक की तुलना में कहीं ज्यादा था। क्यूबा में भी इस समूह के पेटरोसॉर पाए जाते थे जो तटीय जानवर थे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक संभावना है कि जानवरों ने उत्तर और दक्षिण के बीच पलायन किया। 10 मीटर तक लंबे थे पंखन्यूज साइंटिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे छोटी प्रजातियों के पंख सिर्फ 25 सेंटीमीटर लंबे थे, जबकि इनके सबसे बड़े पंख 10 मीटर तक लंबे होते थे। अटाकामा रेगिस्तानी जीवाश्मों की खोजों का आकर्षण केंद्र बन गया है। प्रागैतिहासिक काल में यह जगह बंजर थी और मंगल ग्रह की तरह दिखती थी और समुद्र के पानी में डूबी हुई थी। यह खोज Acta Palaeontologica Polonica मैग्जीन में प्रकाशित हुई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3nzmGJR
आसमान पर 16 करोड़ साल पहले राज करते थे ड्रैगन, 30 फीट लंबे पखों से भरते थे उड़ान, मिले 'सबूत' Reviewed by SURFING CREATIONS on September 13, 2021 Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.