Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

random

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस में बंद हुआ मैक्डी स्टोर, 5 गुने दाम में आखिरी बर्गर खाने को लगी लाइन

मॉस्कोः यूक्रेन पर हमला करने के बाद से रूस से कई कंपनियां अपना बिजनेस समेट रही हैं। इसी सिलसिले में मैकडॉनल्ड्स ने सोमवार को अपने 850 रेस्तरां बंद कर दिए। सोशल मीडिया में इसका दावा करते हुए कई तस्वीरें चल रही हैं। स्टोर बंद होने से पहले रूसी लोगों की भीड़ मैक्डी के बाहर नजर आई। कई लोगों ने 5 गुना ज्यादा पैसा देकर आखिरी बर्गर खाया। इससे पहले स्टार बक्स, कोका-कोला, पेप्सिको, KFC, बर्गर किंग ने भी रूस में अपनी ब्रांच बंद कर दी हैं। यूक्रेन पर आक्रमण ने रूस को दिवालिया होने के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। ब्याज दरें दोगुनी हो गई हैं, शेयर बाजार बंद हो गया है और रूसी करंसी रूबल अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इसके उलट सैन्य लागत कई गुना बढ़ गई है। आयात होकर आने वाली चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। रूसी नागरिक खाने पर अच्छा-खासा खर्च करने में असमर्थ हो रहे हैं। उन्हें अपने पास मौजूद किसी भी पैसे को विदेशी मुद्रा में बदलने की अनुमति नहीं है। कच्चा माल मिलने से मुश्किल झेल रहे छोटे व्यापारी भारी घाटे में हैं। अनुमान बताते हैं कि रूसी अर्थव्यवस्था अगले साल 7 फीसदी तक सिमट सकती है, जबकि आक्रमण से पहले इसमें दो प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान था। रूस के वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव ने कहा है कि हमारे देश के करीब 640 अरब डॉलर के सोने और विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग आधा हिस्सा फ्रीज कर दिया गया है। अब रूस अपने कर्जदारों को रूबल का भुगतान करेगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/zEshNOv
यूक्रेन पर हमले के बाद रूस में बंद हुआ मैक्डी स्टोर, 5 गुने दाम में आखिरी बर्गर खाने को लगी लाइन Reviewed by SURFING CREATIONS on March 14, 2022 Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.