US: इतिहास में पहली बार अमेरिकी राज्य में जन्म से ज्यादा हुईं मौतें, सामने आया विनाश का आंकड़ा
वॉशिंगटन अमेरिकी इतिहास अलबामा के इतिहास में पहली बार राज्य में मरने वालों की संख्या ने 2020 में पैदा हुए बच्चों का आंकड़ा पार कर दिया। यह आंकड़ा भयावह है और कोरोना से हुए विनाश का एक जीवित उदाहरण है। अलबामा के स्टेट हेल्थ ऑफिसर Dr. Scott Harris ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, 'हमारा राज्य 2020 में वाकई सिकुड़ गया है।' उन्होंने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि पिछले साल राज्य में कुल 64,714 मौतें हुए जबकि 57,641 बच्चों का जन्म हुआ। कोरोना से घट सकती है जन्मदरडॉ हैरिस ने कहा कि जन्म और मौत के बीच ऐसा अंतर इससे पहले कभी नहीं देखा गया। पहले और दूसरे विश्व युद्ध और 1918 की फ्लू महामारी के दौरान भी नहीं। उन्होंने कहा कि सबसे पुराने रिकॉर्ड 1900 से लेकर अब तक ऐसा पास कभी ऐसा आंकड़ा नहीं था जब मौतों की संख्या जन्म से ज्यादा हो। राष्ट्रीय स्तर पर 2020 में लगातार छठे वर्ष जन्मदर में गिरावट आई है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी इस गिरावट को बढ़ा सकती है। आधे राज्यों का इतना ही बुरा हालन्यू हैम्पशायर विश्वविद्यालय की एक रिसर्च में पाया गया कि 50 अमेरिकी राज्यों में से आधे में 2020 में जन्म से अधिक मौतें हुई। जबकि 2019 में सिर्फ पांच राज्यों में जन्म से अधिक मौतें हुई थीं। अलबामा में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल अलबामा में 7,182 मौतें आधिकारिक तौर पर कोविड-19 की वजह से हुईं। बुधवार को अलबामा की डिजिटल न्यूज वेबसाइट Al.com से बात करते हुए डॉ हैरिस ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि कोरोना से हुई मौतों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। एक दिन में 60 लोगों ने गंवाई जानउन्होंने कहा कि ऐसे भी लोग हैं जो इन मौतों पर संदेह करते हैं और कहते हैं- ये लोग बुजुर्ग थे और वैसे भी मरने वाले थे, इसके लिए कोरोना को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। न्यूयॉर्क टाइम्स के डेटाबेस के अनुसार अलबामा में हाल ही में औसतन एक दिन में करीब 60 लोगों की मौत हुई। वैक्सीन के लिए पात्र लोगों में अभी सिर्फ राज्य की 41 फीसदी आबादी को पूरी तरह से कोरोना का टीका लग पाया है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3tVxXpd
US: इतिहास में पहली बार अमेरिकी राज्य में जन्म से ज्यादा हुईं मौतें, सामने आया विनाश का आंकड़ा
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
September 19, 2021
Rating:
No comments: