रूस के साथ छिड़ सकती है जंग, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने जताई 'आशंका'
कीव यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskiy ने चेतावनी देते हुए रूस के साथ युद्ध की 'आशंका' जताई और के साथ एक तत्काल बैठक का आह्वान किया। रूस ने इस साल की शुरुआत में यूक्रेन की सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया था। साल 2014 के बाद पूर्वी यूक्रेन में कम से कम 14,000 लोग संघर्ष में मारे जा चुके हैं। असफल रहे मीटिंग के सभी प्रयासयाल्टा यूरोपीय रणनीति (YES) शिखर सम्मेलन में बोलते हुए Zelenskiy ने कहा कि रूस के साथ युद्ध 'संभव' हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सबसे बुरी चीज है जो हो सकती है लेकिन दुर्भाग्य से इसकी आशंका है। Zelenskiy ने खुलासा किया कि उन्होंने पुतिन के साथ बैठक करने और दोनों देशों के बीच संघर्ष पर चर्चा करने की बहुत कोशिश की लेकिन अभी तक कोई मीटिंग संभव नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि मेरे पास इस बारे में सोचने का समय नहीं है। वे खत्म नहीं करना चाहते युद्धयूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है, 'मुझे इस बात में ज्यादा दिलचस्पी है कि क्या हम वास्तव में चीजों महत्वपूर्ण चीजों पर चर्चा करने के उद्देश्य से मिल सकते हैं न कि ऐलान के तौर पर, जैसा कि वह कई देशों के साथ करते हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि वे मुद्दों को सुलझाने में समझदारी नहीं देखते हैं। वह नहीं चाहते कि युद्ध खत्म हो और संघर्ष के मुद्दों को जल्द से जल्द हल किया जा सके। रूस और बेलारूस के युद्धाभ्यास से नाटो सन्नरूसी सेना बेलारूस के साथ पिछले एक दशक में यूरोप के सबसे बड़े युद्धाभ्यास में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि रूस का यह शक्ति प्रदर्शन दरअसल अमेरिका को संदेश देने की कोशिश है। Zapad-2021 युद्धाभ्यास की शुरूआत 9 सितंबर को हुई थी। 16 सितंबर तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में 200,000 सैन्यकर्मी शामिल हो रहे हैं। रूस और बेलारूस के इस मिलिट्री एक्सरसाइज के नाटो देशों के कान खड़े हो गए हैं। दरअसल, बेलारूस के साथ भी कई यूरोपीय देशों का विवाद है। इतना ही नहीं, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको पर मानवाधिकार के हनन का भी आरोप लग चुका है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3tCqGdz
रूस के साथ छिड़ सकती है जंग, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने जताई 'आशंका'
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
September 12, 2021
Rating:
No comments: