क्या समुद्र के नीचे मौजूद है 'एलियंस' की दुनिया? लहरों में बहकर बाहर आए 'शैतान' तो सब रह गए हैरान
ऐसा कहा जाता है कि अभी भी ज्यादातर समुद्री जीवन अज्ञात है और इंसान सिर्फ महासागरों के एक हिस्से से परिचित है। समुद्र के नीचे की दुनिया किसी साइंस फिक्शन फिल्म की तरह है। अजीबोगरीब जीवों से भरी हुई जो कई बार फिल्मों में दिखाए जाने वाले एलियंस की तरह नजर आते हैं। इनमें ज्यादातर जीव गहरे समुद्री तल में पाए जाते हैं लेकिन कभी-कभी ये बहकर किनारे पर भी आ जाते हैं जिन्हें देखकर वैज्ञानिक और आम लोग कई बार चौंक जाते हैं। अब तक कई बार समुद्र के गहरे पानी से बहकर आए जीव किनारों पर देखे गए हैं। एक पिछले एक दशक में समुद्र के किनारे बहकर आए चार सबसे अजीबोगरीब जीवों पर डालते हैं...Weirdest Sea Creatures: समुद्र के नीचे से जब भी कोई नया जीव बाहर आता है तो दुनिया हैरान रह जाती है। ये जीव फिल्मों में दिखाए जाने वाले एलियंस की तरह नजर आते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि अभी भी ज्यादातर समुद्री जीवन अज्ञात है और इंसान सिर्फ महासागरों के एक हिस्से से परिचित है। समुद्र के नीचे की दुनिया किसी साइंस फिक्शन फिल्म की तरह है। अजीबोगरीब जीवों से भरी हुई जो कई बार फिल्मों में दिखाए जाने वाले एलियंस की तरह नजर आते हैं। इनमें ज्यादातर जीव गहरे समुद्री तल में पाए जाते हैं लेकिन कभी-कभी ये बहकर किनारे पर भी आ जाते हैं जिन्हें देखकर वैज्ञानिक और आम लोग कई बार चौंक जाते हैं। अब तक कई बार समुद्र के गहरे पानी से बहकर आए जीव किनारों पर देखे गए हैं। एक पिछले एक दशक में समुद्र के किनारे बहकर आए चार सबसे अजीबोगरीब जीवों पर डालते हैं...
विशालकाय स्क्विड का वजन 330 किग्रा से ज्यादा

साल 2013 के अक्टूबर में एक विशालकाय स्क्विड (Architeuthis dux) स्पेनिश समुद्र तट पर बहकर आ गया था, जिसका आकार बहुत बड़ा था। विशालकाय स्क्विड को लेकर सदियों से अलग-अलग काल्पनिक दावे किए जाते रहे हैं। यह बेहद आसामान्य जीव दुनिया के सबसे बड़े अकशेरूकीय (Invertebrates) हैं और जानवरों की दुनिया में इनकी आंखें सबसे बड़ी होती हैं। ये गहरे पानी में रहते हैं और बहुत दुर्लभ ही पानी से बाहर आते हैं। लाइव साइंस के मुताबिक अक्टूबर 2013 में देखा गया स्क्विड करीब 13 फीट से ज्यादा लंबा था और इसका वजन 660 पाउंड (330 किलोग्राम) से ज्यादा था। (Image credit: Enrique Talledo, www.enriquetalledo.com)
बालों वाले 'समुद्री राक्षस' को देख लोग चौंके

फिलीपींस के ओरिएंटल मिंडोरो प्रांत के निवासियों के लिए मई 2018 की सुबह सामान्य नहीं थी। वे समुद्र के किनारे एक विशालकाय बालों वाले जानवर को देखकर आश्चर्य में थे। इससे पहले कि विशेषज्ञ इस जीव की जांच और पहचान करते स्थानीय लोगों ने 20 फुट लंबे इस जानवर का नाम 'The Globster' रखा दिया। किसी आम सड़ते समुद्री जीव की तरह इसकी गंध भी बहुत चौंका देने वाली थी। बाद में वैज्ञानिकों ने समझाया कि फूला हुआ शरीर शायद एक व्हेल का अवशेष था और संभवतः मांसपेशी फाइबर के डिकंपोज होने की वजह से इसकी त्वचा पर बाल जैसा जाल बिछा हुआ है। (Image credit: ViralPress)
किनारे बहकर आई एक शार्क जिसका लिवर गायब

दक्षिण अफ्रीका के तट पर मई 2017 में एक रहस्यमयी समुद्री जीव देखा गया। तीन विशालकाय वाइट शार्क (Carcharodon Carcharias) समुद से बहकर किनारे पर आ गई थीं। इसमें हैरान करने वाला यह था कि तीनों जीवों का लिवर और एक का दिल गायब था। मौत के कारण का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने तीनों शार्क के शवों की चोटों की जांच की। जांच में मौत का कारण एक दूसरा समुद्री जीव orcas बताया गया। Orcas (Orcinus orca) को किलर व्हेल भी कहा जाता है। यह शार्क जैसी अन्य प्रजातियों पर हमला करने और उनके अंगों को खा जाने के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए लिवर एक पसंदीदा भोजन है क्योंकि यह फैट और पोषक तत्वों से भरा होता है। ((Image credit: Marine Dynamics)
गहरे पानी में रहने वाली खतरनाक एंगलफिश

एक मछुआर ने मई 2021 में कैलिफ़ोर्निया के क्रिस्टल कोव स्टेट पार्क में एक एंगलरफ़िश का शव देखा था जो आमतौर पर गहरे पानी में पाई जाती है। यह नजारा दुर्लभ के साथ-साथ चौंकाने वाला भी था क्योंकि यह मछली करीब 914 मीटर (करीब 3000 फीट) गहरे पानी में पाई जाती है और दिखने में बेहद डरावनी होती है। यह मछली बेहद चरम परिस्थितियों में भी जिंदा रह सकती है। गहरे पानी में न सिर्फ तापमान बर्फीला होता है बल्कि यहां आसामान्य दबाव का भी सामना करना पड़ता है। (Photo Credit : Crystal Cove State Park)
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3lpzGPz
No comments: