मगरमच्छ का पेट फाड़कर सन्न रह गया शिकारी, निकला 6,000 साल पुराना 'खजाना'
वॉशिंगटन अमेरिका के एक शिकारी ने एक 13 फुट लंबे किया। जब पानी के सबसे खतरनाक जीव का पेट काटकर देखा गया तो भीतर से जो मिला वह देखकर शिकारी सन्न रह गया। साथी शिकारी जॉन हैमिल्टन एक विशालकाय मगरमच्छ को काटने के लिए अमेरिकी शिकारी शेन स्मिथ के पास लेकर पहुंचे। जब दोनों ने मगरमच्छ को काटा तो उन्हें इसके शरीर के भीतर एक प्राचीन तीर का सिरा और Plummet (लट्टू जैसा यंत्र) मिला। 5,000 से 6,000 साल पुराने औजारशेन ने अनुमान लगाया कि मगरमच्छ ने उस तीर को खा लिया होगा जो उस पर मारा गया था। एएल की रिपोर्ट के मुताबिक Mississippi राज्य के भूविज्ञानी ने अध्ययन किया और पाया कि ये चीजें 5000 से 6000 साल पुरानी हैं और संभवतः जमीन पर पड़ी थीं। शेन के प्लांट Red Antler Processing ने फेसबुक पर लिखा, 'हम कुछ बड़े मगरमच्छों को काट रहे हैं यह देखने के लिए कि उनके पेट में क्या है। मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल होते थे औजारफेसबुक पोस्ट में लिखा गया, 'अभी तक सभी के भीतर से कुछ रोचक ही निकला है। जॉन हैमिल्टन आज 13 फीट पांच इंच लंबे मगरमच्छ को लेकर आए है, जो बेहद चौंकाने वाला था।' इतिहासकारों का कहना है कि टूटे हुए तीर का सिरा और प्लमेट पुरातन काल के दौरान मूल अमेरिकियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मछली पकड़ने के यंत्र के प्रकार हैं। मगरमच्छ का पेट कुछ प्राचीन यंत्रों के साथ मछली की हड्डियां, पंखों, बालों और बदबूदार तरल पदार्थ का घर था। खोज करने वाला दुनिया में इकलौता व्यक्तिशेन ने Mississippi Clarion Ledger को बताया, 'पहले मैंने सोचा था कि मैं इसे फेसबुक पर पोस्ट नहीं करूंगा क्योंकि कोई भी इस पर विश्वास नहीं करेगा।' लेकिन जल्द ही उन्होंने अपना विचार बदल दिया और इसे फेसबुक पर शेयर किया। उन्होंने मजाक में कहा, 'शायद मैं पृथ्वी पर एकमात्र व्यक्ति हूं जिसने एक मगरमच्छ के पेट से तीर निकाला है।' शेन का मानना है कि मगरमच्छ ने पाचन में सहायता के लिए चीजों का खाया क्योंकि पत्थर घड़ियाल के पेट में हड्डी की तरह कठोर टुकड़ों को तोड़ सकते हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3C94Wcb
मगरमच्छ का पेट फाड़कर सन्न रह गया शिकारी, निकला 6,000 साल पुराना 'खजाना'
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
September 12, 2021
Rating:
No comments: