Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

random

शिकागो में एक घर में विवाद के बाद गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 4 घायल: पुलिस

शिकागो अमेरिका में शिकागो के साउथ साइड इलाके के एक घर में बहस के बाद हुई गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना मंगलवार तड़के करीब 5:42 बजे हुई। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को पीड़ितों के बारे में थोड़ी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि इनमें से कोई भी नाबालिग नहीं था। घटना में मारे गए लोगों की पहचान तत्काल उजागर नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक, चार घायलों में से 25 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति के सिर में पीछे से गोली मारी गई। इनकी हालत के बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है, जबकि 23 वर्षीय युवती और एक अन्य महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/35ppNda
शिकागो में एक घर में विवाद के बाद गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 4 घायल: पुलिस Reviewed by SURFING CREATIONS on June 15, 2021 Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.