Video: वादा भूल रूस ने मैटरनिटी हॉस्पिटल पर बरसाए बम, मलबे में दबे कई बच्चे
ल्वीव: रूस ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर लगातार दावा किया है कि वह रिहायशी इलाकों पर हमला नहीं करेगा, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस (Ukraine Russian War) के हमले में दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में बच्चों के अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र (Maternity Hospital) को निशाना बनाया गया। बुधवार को नगर परिषद के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में कहा गया कि अस्पताल को "भारी" क्षति हुई है। रिपोर्ट की मानें तो इस हमले में 17 लोग घायल हैं, जबकि कई लोग और बच्चे मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस हमले का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "मलबे के नीचे लोग, बच्चे दबे हैं।" उन्होंने हमले को ‘अत्याचार’ करार दिया। ज़ेलेंस्की के कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो ताइमोशेंको ने कहा कि अधिकारी मारे गए या घायल हुए लोगों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक बार फिर कहा कि यूक्रेन और उसके लोग आखिरी दम तक लड़ेंगे। यूक्रेन से किसी भी हाल में रूसी सेना को बाहर जाना ही होगा। रूस को बातचीत से मामले को सुलझाने का ऑफर भी दिया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर, रूस लगातार हमले तेज करते जा रहा है। उसे रोकने की यूक्रेन की हर संभव कोशिश नाकाम होती नजर आ रही है। हालांकि, जेलेंस्की के एक बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही युद्ध रूक जाएगा। दरअसल, उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति चाहता है। इस बारे में रूस से एक बार फिर बात करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने युद्ध को तत्काल रोकने के लिए यहां तक कहा कि वह अब नाटो में शामिल होने के लिए बहुत जोर नहीं दे रहे हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/GCqvUZ9
Video: वादा भूल रूस ने मैटरनिटी हॉस्पिटल पर बरसाए बम, मलबे में दबे कई बच्चे
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
March 09, 2022
Rating:
No comments: