बाइडन का पुतिन को सबसे तगड़ा झटका! अमेरिका ने रूस से तेल आयात पर लगाया प्रतिबंध
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में उसकी अर्थव्यवस्था को और कमजोर करने के इरादे से मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका, रूस से सभी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाएगा। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि इससे अमेरिकियों, विशेष रूप से गैस पंप पर लागत बढ़ जाएगी। यह कार्रवाई यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की ओर से अमेरिका और पश्चिमी देशों के अधिकारियों से आयात में कटौती करने की अपील करने के बाद हुई है। रूस के वित्तीय क्षेत्र पर गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद तेल निर्यात ने वहां नकदी प्रवाह को स्थिर बनाए रखा है। बाइडन ने घोषणा की, 'हम पुतिन के युद्ध को 'सब्सिडी' देने का हिस्सा नहीं होंगे।' उन्होंने नई कार्रवाई को इस जारी युद्ध के लिए रूस को धन जुटाने के खिलाफ एक 'जोरदार झटका' बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को बढ़ती कीमतों का सामना करना होगा, स्वतंत्रता की रक्षा करना महंगा पड़ जाएगा। रूस ने यूक्रेन के प्रतिरोध की ताकत को कम आंकाबाइडन ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय सहयोगियों के साथ परामर्श में काम कर रहा है, जो रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर अधिक निर्भर हैं। बाइडन के शीर्ष खुफिया अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका का मानना है कि रूस ने आक्रमण शुरू करने से पहले यूक्रेन के प्रतिरोध की ताकत को कम करके आंका था। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में कई रूसियों के हताहत होने की आशंका है। 'हार नहीं चाहते हैं पुतिन'नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक एवरिल हैंस ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की एक समिति से कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में हार नहीं चाहते हैं, लेकिन उनकी जीत संघर्ष के प्रभाव को बढ़ा सकती है। हैंस ने कहा कि अमेरिका ने रूस के परमाणु हथियारों की स्थिति में कोई असमान्य बदलाव नहीं पाया है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/HqipsyG
बाइडन का पुतिन को सबसे तगड़ा झटका! अमेरिका ने रूस से तेल आयात पर लगाया प्रतिबंध
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
March 08, 2022
Rating:
No comments: