Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

random

'यूक्रेन युद्ध में सफल हो रही हमारी सेना', पुतिन का बड़ा आरोप- खारकीव में 3000 भारतीय छात्र बंधक

मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन की सेना आम लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि सेना ने रिहायशी इलाकों से भारी सैन्य उपकरण हटाने के अपने वादे पूरा नहीं किया है। पुतिन ने आरोप लगाया कि आवासीय क्षेत्रों, किंडरगार्डन, अस्पतालों से भारी सैन्य उपकरणों को हटाने के वादे को पूरा करने के विपरीत वहां टैंक, तोपखाने, मोर्टार तैनात किए जा रहे हैं। पुतिन ने कहा यूक्रेन में सैन्य अभियान योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है और सभी काम 'सफलतापूर्वक' पूरे हो रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने दावा किया कि हमारी सेना यूक्रेन में नागरिकों को हताहत होने से रोकने का प्रयास कर रही है। पुतिन ने कहा, 'हमारे सैनिक दृढ़ता से लड़ रहे हैं, अपने उद्देश्य की पूरी समझ के साथ। घायल होने के बाद भी वे झुकते नहीं है और अपने साथियों और लोगों को बचाने के लिए अपना बलिदान करते हैं।' पुतिन का आरोप- 3000 भारतीय छात्र बंधकपुतिन ने कहा कि 3000 भारतीय छात्रों को खारकीव स्टेशन पर बंधक बनाया गया है जबकि सुमी में 576 छात्र बंदी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 'नियो-नाजियों' ने रूस में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे चीनी नागरिकों पर गोलियां चलाईं। उत्तर-पूर्वी शहर सूमी में फंसे छात्रों ने मदद की गुहार लगाई है और उम्मीद जताई है कि कीव और खारकीव जैसे हालात बनने से पहले उन्हें सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। 'रूस-यूक्रेन के लोग एक'पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन और रूस के लोग 'एक' हैं। इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा था कि पश्चिम बड़ी संख्या में प्राइवेट मिलिट्री कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट सैनिकों को यूक्रेन में भेज रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की मिलिट्री इंटेलिजेंस ने यूक्रेन के लिए PMC कॉन्ट्रैक्टर्स की भर्ती के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। जेलेंस्की बोले- मैं काटता नहीं हूं!दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को पुतिन से मुलाकात करने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने इस अनुरोध के साथ एक व्यंग्य भी किया। जेलेंस्की ने पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हाल में हुई मुलाकात की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए गुरुवार को कहा कि, 'मेरे साथ बैठकर बात कीजिए। 30 मीटर दूर बैठकर नहीं।' उन्होंने कहा कि, 'मैं काटता नहीं हूं। आप किस बात से भयभीत हैं?'


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/q2r0Vjg
'यूक्रेन युद्ध में सफल हो रही हमारी सेना', पुतिन का बड़ा आरोप- खारकीव में 3000 भारतीय छात्र बंधक Reviewed by SURFING CREATIONS on March 03, 2022 Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.