अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- 'पुतिन हमलावर हैं, अब वह और उनका देश परिणाम भुगतेंगे'
नई दिल्ली: रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए गए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस बात का अंदेशा तो पहले से ही था कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर हमला () करेगा। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका की तरफ से रूस पर और कड़े प्रतिबंध (US Sanctions on Russia) लगाए जाएंगे। पुतिन को कहा हमलावर, बोले भुगतेंगे नतीजे बाइडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमलावर हैं। पुतिन ने इस युद्ध को चुना और अब पुतिन और उनका देश परिणाम भुगतेंगे। इतना ही नहीं VTB सहित 4 और रूसी बैंकों पर प्रतिबंध भी लगाने की बात कही है। साथ ही बाइडेन ने कहा कि दुनिया के अधिकतर देश रूस के खिलाफ हैं। साइबर हमलों का जवाब देगा अमेरिका उन्होंने कहा कि अमेरिका पर भी इस युद्ध का असर पड़ सकता है। बाइडेन बोले कि यूक्रेन में फंसे अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा ही अभी अमेरिका की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका हर तरह के साइबर हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है। यूक्रेन में सेना नहीं भेजेंगे बाइडेन बाइडेन ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि वह यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे। बाइडन ने कहा कि रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह नाटो देशों की इंचभर भी जमीन की रक्षा करेंगे। इसके अलावा बाइडेन ने यह भी कहा कि उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने की कोई प्लानिंग नहीं है। पूर्व नियोजित हमला अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संबोधन की शुरुआत करते हुए पहले यही कहा कि रूसी सेना ने बिना उकसावे के यूक्रेन पर क्रूर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह एक पूर्व नियोजित हमला है जिसकी योजना महीनों से बनाई जा रही थी। इस हमले का रूस की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/ZWCBncy
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- 'पुतिन हमलावर हैं, अब वह और उनका देश परिणाम भुगतेंगे'
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
February 24, 2022
Rating:
No comments: