अमेरिका की चेतावनी के बाद यूक्रेन ने की राष्ट्रीय आपाताकाल की घोषणा, हमले के लिए तैयार खड़ी है रूसी सेना!
कीव: रूस और यूक्रेन के बीच का तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालात युद्ध के बेहद करीब पहुंच चुके हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि कभी भी रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला () हो सकता है। इसी बीच खबर आ रही है कि यूक्रेन की संसद ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। इससे पहले अमेरिका यूक्रेन को चेतावनी दे चुका है कि रूस की तरफ से 48 घंटों के अंदर यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला (Russia Invade Ukraine) हो सकता है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन के आस-पास मौजूद रूस की करीब 80 फीसदी सेना हमले के लिए तैयार खड़ी है। यानी बस एक इशारे पर रूस की सेना यूक्रेन पर टूट पड़ेगी। बाइडन प्रशासन नॉर्ड स्ट्रीम 2 एजी कंपनी पर लगाएगा प्रतिबंध खबर आ रही है कि बाइडन प्रशासन नॉर्ड स्ट्रीम 2 एजी कंपनी पर प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है, जिसने रूस की नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन बनाई है। अमेरिका के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि बाइडन इस संबंध में दिन में बाद में घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले जर्मनी ने मंगलवार को कहा था कि वह अनिश्चितकाल के लिए इस परियोजना को सस्पेंड कर रहा है। इस पाइपालन के निर्माण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हुआ है। अमेरिका की चेतावनी अमेरिका ने यूक्रेन को चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे में रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला (Russia Invasion of Ukraine) हो सकता है। चेतावनी में कहा है कि रूस ने हमला (Russia Invade Ukraine) करने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। एक दिन पहले ही रूसी संसद ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विदेश में सैन्य तैनाती का पूरा अधिकार दिया था। खुद पुतिन ने कहा था कि वे डोनेट्स्क और लुहान्स्क को पीपुल्स रिपब्लिक घोषित करने के बाद उन्हें सैन्य सहायता प्रदान करने पर विचार कर रहे हैं। यूक्रेन की तरफ से इन दो इलाकों को स्वतंत्र देश का दर्जा दिया जा रहा है। अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने रूस की इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए रूस के खिलाफ कई प्रतिबंधों का ऐलान किया है। हवाई हमले, मिसाइल अटैक, जमीनी आक्रमण... यूक्रेन की सरकार के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि उन्हें अमेरिका से इस तरह की चेतावनी मिली है। पिछले एक महीने में यह तीसरी ऐसी चेतावनी है, जिसमें कहा गया है कि रूस हमला कर सकता है। सूत्र ने कहा कि यह निश्चित रूप से संभव है, पुतिन इतने अधिक सैनिकों को बॉर्डर पर अधिक समय तक नहीं रख सकते। पेंटागन के आकलन के अनुसार रूस की तरफ से हवाई हमले, क्रूज मिसाइल और जमीन पर आक्रमण हो सकता है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/5XNtmsC
अमेरिका की चेतावनी के बाद यूक्रेन ने की राष्ट्रीय आपाताकाल की घोषणा, हमले के लिए तैयार खड़ी है रूसी सेना!
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
February 23, 2022
Rating:
No comments: