Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

random

Quad मीटिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- इंडो-पैसिफिक में मिलकर करेंगे काम

वॉशिंगटन अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में आज क्वाड देशों की पहली आमने-सामने बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने अपने शुरुआती भाषण में क्वाड को लेकर भविष्य की रणनीतियों को स्पष्ट किया। पीएम मोदी ने बाइडन को दिया धन्यवाद पीएम मोदी ने कहा कि पहली फिजिकल ऐतिहासिक पहल के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को बहुत बहुत धन्यवाद। हम 2004 की सुनामी के बाद इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की मदद के लिए एक साथ आए थे। आज जब विश्व कोविड महामारी का सामना कर रहा है तो हम एक बार फिर क्वाड के रूप में एक साथ मिलकर मानवता के हित में जुटे हैं। क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव की तारीफ की उन्होंने यह भी कहा कि हमारा क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव इंडो-पैसिफिक देशों की बड़ी मदद करेगा। अपने सांझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड ने पॉजिटिव सोच, पॉजिटिव अप्रोच के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। सप्लाई चेन हो या वैश्विक सुरक्षा, क्लाइमेट एक्शन हो या कोविड रिस्पांस या टेक्नोलॉजी में सहयोग इन सभी विषयों पर मुझे अपने साथियों के साथ चर्चा करने में खुशी होगी मानवता के हित में काम करेगा क्वाड पीएम ने कहा कि विश्व कोविड महामारी का सामना कर रहा है तो हम एक बार फिर क्वाड के रूप में एक साथ मिलकर मानवता के हित में जुटे हैं। हमारा क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव इंडो-पैसिफिक देशों की बड़ी मदद करेगा। हमारा क्वाड एक तरह से फोर्स फॉर ग्लोबल गुड की भूमिका में काम करेगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2XQFF88
Quad मीटिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- इंडो-पैसिफिक में मिलकर करेंगे काम Reviewed by SURFING CREATIONS on September 24, 2021 Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.