PM नरेंद्र मोदी के सामने कमला हैरिस ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को लताड़ा, 'ऐक्शन लें इमरान'
वॉशिंगटन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात कर रहे हैं। यह बात पाकिस्तान के गले वैसे ही नहीं उतर रही, इसके ऊपर हैरिस ने PM मोदी से मुलाकात के दौरान आतंकवाद को बढ़ावा देने पर पाकिस्तान को लताड़ भी दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन काम कर रहे हैं। हैरिस ने मांग की कि इस्लामाबाद इस पर ऐक्शन ले ताकि अमेरिका और भारत की सुरक्षा पर असर न पड़े। हैरिस ने खुद किया जिक्र PM मोदी गुरुवार को हैरिस से मिले और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की। इसके साथ ही साझा हितों वाले वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की गई जिनमें लोकतंत्र, अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत जैसे मुद्दे अहम रहे। विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने बताया है कि जब आतंकवाद का मुद्दा आया तो हैरिस ने खुद ही इसे लेकर पाकिस्तान की भूमिका का जिक्र किया। ' पाक की भूमिका पर नजर रखने की जरूरत' श्रृंगला ने बताया है कि हैरिस ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन काम कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान से कार्रवाई को कहा है ताकि अमेरिका और भारत की सुरक्षा पर असर न पड़े। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद और दशकों से भारत के इसका शिकार होने की बात पर सहमति भी जताई। उन्होंने माना कि ऐसे आतंकी संगठनों को पाकिस्तान से मिल रहे सपॉर्ट को करीब से मॉनिटर करने की जरूरत है। 'भारत-अमेरिका नैचरल पार्टनर' इस मुलाकात के दौरान PM मोदी ने भी हैरिस की जमकर तारीफ की है। वहीं अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत को अमेरिका का बहुत इम्पॉर्टेंट पार्टनर बताया है। कमला हैरिस ने कोविड-19 वैक्सीन निर्यात को फिर से शुरू करने के भारत के फैसले का स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का न्योता भी दिया है। दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी डेमोक्रेसी के रूप में भारत और अमेरिका नैचरल पार्टनर हैं। हमारे मूल्यों में समानता है। हमारा तालमेल और सहयोग भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। बाइडेन से आज मुलाकात इससे पहले PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा बुलाए गए वैश्विक कोरोना शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था। बाइडेन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी करने वाले हैं। 20 जनवरी को बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली व्यक्तिगत बैठक होने जा रही है। बाइडेन पहली बार मेजबानी करेंगे। क्वाड लीडर्स समिट, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा शामिल होंगे।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ENIozR
PM नरेंद्र मोदी के सामने कमला हैरिस ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को लताड़ा, 'ऐक्शन लें इमरान'
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
September 23, 2021
Rating:
No comments: