NASA ने 'लाल ग्रह' पर रचा इतिहास, धरती के बाहर पहली बार की सफल खुदाई, मंगल से लिए नमूने
वॉशिंगटन मंगल ग्रह पर जीवन की खोज कर रहे नासा के Perseverance रोवर ने बड़ी सफलता हासिल की है। रोवर ने मंगल ग्रह से चट्टानों के पहले नमूने को सफलतापूर्वर इकट्ठा कर लिया है। सोमवार को नासा ने इसकी पुष्टि की और ट्विटर Perseverance रोवर के ऑफिशियल हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले शुक्रवार को रोवर ने सैंपल इकट्ठा करने की सूचना दी थी लेकिन नासा ने इसके सुरक्षित तरीके से सीलबंद होने की पुष्टि नहीं की थी। नई तस्वीरों ने की सुरक्षित सैंपल की पुष्टिअमेरिकी स्पेस एजेंसी ने सैंपल्स की जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें एक पेंसिल से थोड़े मोटे चट्टान के नमूने को एक सैंपल ट्यूब में देखा जा सकता है। ये नमूने 1 सितंबर को इकट्ठा किए गए थे लेकिन नासा को इस बात की चिंता थी कि रोवर उन्हें कार्गो में रख पाएगा या नहीं क्योंकि उस वक्त पर्याप्त रौशनी नहीं थी। हालांकि नई तस्वीरों ने ड्रिल सिस्टम के भीतर सुरक्षित रूप से नमूनों की पुष्टि की है। चांद के नमूनों जितना कीमतीरोवर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसे अगले साल दो दर्जन से अधिक चट्टानों के नमूने इकट्ठा करने हैं। नासा के प्रशासक बिल नेलसन ने इसे 'ऐतिहासिक कामयाबी' बताया और कहा कि Perseverance और उसकी टीम की खोज तो देखने के लिए वह बहुत उत्सुक हैं। नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेशर थॉमस जुरबुचेन ने इस कामयाबी को चंद्रमा से चट्टानों के नमूने लाने जितना 'महत्वपूर्ण' बताया। सूखी झील खोल सकती है कई राज एजेंसी के Perseverance रोवर ने बुधवार को Rochette नाम की चट्टान से एक पेंसिल की चौड़ाई का सैंपल ले लिया है। यह चट्टान Jezero Crater के पास थोड़ी ऊंचाई पर मौजूद है। अपनी दूसरी कोशिश में रोवर ने सैंपल कलेक्शन में सफलता हासिल की जिससे नासा की टीम बेहद उत्साहित और खुश है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि कभी Jezero Crater पानी से भरी झील थी और अगर मंगल पर कभी जीवन था या भविष्य में यहां जीवन की संभावना होती है, तो उसके निशान यहां मिल सकते हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3DT0EYs
NASA ने 'लाल ग्रह' पर रचा इतिहास, धरती के बाहर पहली बार की सफल खुदाई, मंगल से लिए नमूने
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
September 06, 2021
Rating:
No comments: