रूस में रनवे से 4 किमी दूर विमान की क्रैश लैंडिग, पायलट की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान
मॉस्को रूस में 16 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे एक यात्री विमान को रनवे से चार किलोमीटर दूर क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि दुर्घटना के समय यह विमान इरकुत्स्क से कजाचेनस्कॉय जा रहा था। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के कुछ देर पहले विमान में आग लग गई। इस कारण पायलट को रनवे से चार किलोमीटर दूर एक सूनसान जगह पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। टैगा में विमान ने की हॉर्ड लैंडिंग रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि रविवार को रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में 14 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों के साथ एक एल-410 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि एल-410 विमान में टैगा में हॉर्ड लैंडिंग की है। इस विमान में चालक दल के दो सदस्यों के साथ कुल 16 लोग सवार थे। विमान में लगी थी आग विमान के रडार पर गायब होने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने इसकी सूचना आपातकालीन मंत्रालय को दी। आनन-फानन में विमान की खोजबीन के लिए एमआई-8 हेलिकॉप्टर को रवाना किया गया। इसके कुछ देर बाद आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान में आग लग गई है। हालांकि, यात्रियों में से एक ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया है। सभी यात्री सुरक्षित, एक की हालत गंभीर रूसी जांच समिति ने दुर्घटना के बारे में प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि इस विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसमें से एक यात्री की हालत गंभीर है। समिति ने यह भी कहा कि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2VBN6iH
रूस में रनवे से 4 किमी दूर विमान की क्रैश लैंडिग, पायलट की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
September 12, 2021
Rating:
No comments: