दिलीप कुमार के निधन पर गमगीन हुआ पाकिस्तान, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जताया दुख
इस्लामाबाद पेशावर में जन्मे हिंदी फिल्मों के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार ऊर्फ युसूफ खान के निधन पर पाकिस्तान के लोग गमगीन हो गए हैं। पाकिस्तानी जनता से लेकर आम आदमी तक दिलीप कुमार के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी ने कहा कि उन्हें दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। वह एक शानदार कलाकार, विनम्र इंसान और शानदार व्यक्तित्व के धनी थे। मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित दिलीप कुमार के निधन के बारे में कहा, 'एक प्रतिष्ठित कलाकार थे। दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्हें इस उपमहाद्वीप और पूरी दुनिया में करोड़ों लोग प्यार करते थे। दुनिया के ट्रेजडी किंग को हमेशा याद किया जाएगा।' पाकिस्तान के टॉप टेन ट्विटर ट्रेंड में दिलीप कुमार काफी ऊपर ट्रेंड कर रहे हैं। हिंदी फिल्मों के एक युग का अंत उधर, पाकिस्तानी लोगों का कहना है कि दिलीप कुमार के चले जाने के साथ ही हिंदी फिल्मों के एक युग का अंत हो गया है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी ने कहा, 'युसूफ खान साहिब के निधन से पाकिस्तान से लेकर मुंबई और दुनियाभर तक के उनके प्रशंसकों की बड़ी क्षति हुई है। वह हमारे दिलों में बसे रहेंगे।' बता दें कि दिलीप कुमार का जन्म पाकिस्तान के पेशावर शहर में हुआ था। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पेशावर स्थित पैतृक घरों को खरीदने की मंजूरी प्रदान कर दी है जिन्हें संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा। पेशावर के जिला आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) खालिद महमूद ने अभिनेताओं के घरों के वर्तमान मालिकों की आपत्तियों को खारिज कर दिया और दोनों घरों को पुरातत्व विभाग को सौंपने के आदेश दिए। दिलीप कुमार के घर की कीमत 80 लाख जिला आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 'जमीन (दिलीप कुमार और राज कपूर के घर) अधिग्रहण करने वाले विभाग के नाम रहेगी यानी निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय।' प्रांतीय सरकार ने कपूर के आवास की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये जबकि कुमार के घर की कीमत 80 लाख रुपये तय की। हालांकि, कपूर की पैतृक हवेली के मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रुपये जबकि कुमार के पैतृक घर के मालिक गुल रहमान ने संपत्ति के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की मांग की थी।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3dO63nW
दिलीप कुमार के निधन पर गमगीन हुआ पाकिस्तान, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जताया दुख
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
July 06, 2021
Rating:
No comments: