दुनिया में 30 साल बाद थमी परमाणु बमों की संख्या में गिरावट, चीन-पाकिस्तान बढ़ा रहे महाविनाशक हथियार
स्टॉकहोम परमाणु बमों के ढेर पर बैठी दुनिया के लिए एक बुरी खबर है। दुनियाभर के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था सिप्री की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक 1990 के दशक के बाद पहली बार विश्वभर में परमाणु हथियारों संख्या में कमी आना रुक गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र न केवल अपने परमाणु हथियारों को ज्यादा घातक बना रहे हैं, बल्कि उनकी संख्या भी बढ़ा रहे हैं। पिछले मात्र एक साल में भारत के धुर विरोधी देशों चीन ने 30 और 'कंगाल' पाकिस्तान ने 5 नए परमाणु बम बनाए हैं। सिप्री ने कहा कि वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में दुनिया के कुल परमाणु बमों की संख्या में कमी आई है लेकिन तुरंत इस्तेमाल किए जाने वाले परमाणु बमों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है। साल 2021 में परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्रों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और नॉर्थ कोरिया के पास कुल 13,080 परमाणु बम हैं। साल 2020 में यह आंकड़ा 13,400 था। 3825 परमाणु हथियार कभी भी हमला करने के लिए रखे गए रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु बमों की कुल संख्या में भले ही कमी आई हो लेकिन तुरंत इस्तेमाल के लिए सेना के पास तैनात परमाणु हथियारों की संख्या में वृद्धि हो गई है। साल 2020 में 3720 परमाणु बम तैनात थे, वहीं साल 2021 में 3825 परमाणु हथियार कभी भी हमला करने के लिए बिल्कुल तैयार हालत में रखे गए हैं। बिल्कुल अलर्ट पर रखे गए महाविनाशक हथियारों में 2000 परमाणु बम केवल रूस और अमेरिका के हैं। सिप्री ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि 1990 के दशक से शुरू हुआ परमाणु बमों को कम करने का सिलसिला अब थम गया है। अमेरिका और रूस लगातार अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को अत्याधुनिक बनाने में जुटे हुए हैं। दोनों ही देशों ने पिछले साल की तुलना में 50 और परमाणु बमों को बिल्कुल हमला करने की स्थिति में तैनात कर दिया है। रूस ने अपने जखीरे में 180 परमाणु बम और बढ़ाए हैं ताकि उन्हें अमेरिका तक मार करने में सक्षम मिसाइलों में तैनात किया जा सके। चीन-पाकिस्तान बढ़ा रहे जखीरा, भारत दे रहा टक्कर दुनिया पर राज करने का सपना देख रहे चीन ने परमाणु हथियारों का निर्माण तेज कर दिया है। चीन ने पिछले साल की तुलना में 30 नए परमाणु बम बनाए हैं। चीन के कुल परमाणु बमों की संख्या अब बढ़कर 350 हो गई है। वहीं कंगाली की हालत से गुजर रहा पाकिस्तान परमाणु हथियारों पर पानी की तरह से पैसा बहा रहा है। पाकिस्तान ने पिछले साल 5 नए परमाणु बम बनाए हैं। इसके साथ ही उसके पास अब कुल 165 परमाणु हथियार हो गए हैं। वहीं अपने दोनों ही दुश्मनों से निपटने के लिए भारत ने भी कमर कस ली है। भारत ने भी अपने हथियारों के जखीरे को बढ़ाना शुरू कर दिया है। पिछले साल भारत ने 6 नए परमाणु बम बनाए हैं। भारत के पास कुल परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर 156 हो गई है। उधर, एक अन्य एशियाई देश उत्तर कोरिया ने पिछले साल की तुलना में 10 नए परमाणु बम बनाए हैं। तानाशाह किम जोंग उन के पास अब 40 से 50 परमाणु बम हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ziOSEp
दुनिया में 30 साल बाद थमी परमाणु बमों की संख्या में गिरावट, चीन-पाकिस्तान बढ़ा रहे महाविनाशक हथियार
Reviewed by SURFING CREATIONS
on
June 13, 2021
Rating:
No comments: